क्या होती है 'डार्क ऑक्सीजन' जिसकी महासागर में 13,000 फीट की गहराई में हुई है खोज?
वैज्ञानिकों ने महासागर की गहराई में प्रोड्यूस होने वाली 'डार्क ऑक्सीजन' की खोज की है। इससे पहले माना जाता था कि सूर्य के प्रकाश के बिना ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं हो सकता। ऐसा लगता है कि ऑक्सीजन प्राकृतिक रूप से बनने वाले धातु के 'नोड्यूल्स' से उत्पन्न होती है जो समुद्री जल को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित करती है।