एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दुबई एयर शो में क्रैश हुए तेजस लड़ाकू विमान के पायलट घटना के दौरान 'नेगेटिव G मैनुवर' कर रहे थे। नेगेटिव G मैनुवर में पायलट ग्रेविटी की विपरित दिशा में विमान उड़ाते हैं। ऐसे मैनुवर के लिए पायलटों को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है क्योंकि ऐसा करते वक्त भीषण टर्बुलेंस होता है और ध्यान भटक सकता है।