क्या होती है 'ब्रेन फ्लॉसिंग'?

'ब्रेन फ्लॉसिंग' का अर्थ अपने विचार साफ करने से है। इसमें ऐसी गतिविधियां की जाती हैं जो अव्यवस्थित दिमाग को सुलझाने में मदद करती हैं ताकि वह अपने सर्वश्रेष्ठ पर काम कर सके। 'ब्रेन फ्लॉसिंग' 8डी ऑडियो सुनकर भी की जाती है जिससे दिमाग के दोनों हेमिस्फेयर को स्टिम्युलेट कर तनाव कम कर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।