बर्गर डिज़ीज़ (Buerger disease) को थ्रोम्बोएंजाइटिस ऑब्लिटेरेंस कहते हैं। इस दुर्लभ बीमारी में छोटी और मिड-साइज़ नसें (खासकर हाथ-पैरों की) सूज जाती हैं, धीरे-धीरे इनमें ब्लड फ्लो रुकने लगता है और टिशू डैमेज होने लगते हैं। इस बीमारी के 90% से ज़्यादा मामलों में कारण तंबाकू ही है। गंभीर मामलों में हाथ-पैर काटने तक की नौबत आ सकती है।