एक नया ट्रेंड चलन में है जिसे 'सॉफ्ट ट्रैवल' कहते हैं जिसमें पर्यटक तनावमुक्त और शांतिपूर्ण यात्रा के अनुभव की तलाश में रहते हैं। 'सॉफ्ट ट्रैवल' में पर्यटक किसी जल्दबाज़ी में नहीं रहते, किसी स्थान पर शांति से बैठते हैं और कम भीड़-भाड़ वाली जगह चुनते हैं। 'सॉफ्ट ट्रैवल' में पर्यटक का झुकाव सादगी व सहजता पर होता है।