क्या होती हैं स्मार्ट बिल्डिंग्स जहां घर लेने के लिए ज़्यादा दाम देने को भी तैयार हैं खरीदार?
देश में स्मार्ट बिल्डिंग्स खरीदने का क्रेज़ पिछले कुछ समय में बढ़ा है और इसके खरीदार अधिक कीमत देने के लिए भी तैयार रहते हैं। आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस इन इमारतों में फेस आइडेंटिटी सिक्योरिटी, स्मार्ट लॉक, मूवमेंट अलर्ट, वॉयस ऐक्टिवेटेड उपकरण और स्मार्ट किचन जैसे फीचर्स शामिल हैं। एक्सपर्ट्स इसे आर्थिक पर्यावरणीय रूप से समझदारी भरा निवेश मानते हैं।