क्या होता है End-to-End Encryption? जानिए क्यों यूज़र्स के लिए होता है ज़रूरी
ऐंड-टू-ऐंड इन्क्रिप्शन एक ऐसी सुरक्षा तकनीक है जो संदेशों को पूरी तरह गोपनीय बनाती है। जब यूज़र किसी को मेसेज भेजता है तो वह इन्क्रिप्टेड रूप में ट्रांसफर होता है जिसे न ऐप का सर्वर और न ही कोई तीसरा व्यक्ति पढ़ सकता है। इसे सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही स्पेशल डिजिटल की से डिक्रिप्ट कर सकता है।