inshorts

क्या होता है H-1B वीज़ा और नई घोषणा से पहले भारतीयों के लिए कितनी थी इसकी फीस?

एच-1बी वीज़ा 1990 में लाया गया था जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां कुशल विदेशी कर्मचारियों को आईटी, इंजीनियरिंग, मेडिसिन जैसे क्षेत्रों में नियुक्त करती हैं। 3-साल के लिए वैध इस वीज़ा को 6-साल तक रीन्यू किया जा सकता है। इसकी फीस बढ़ाकर ₹88 लाख किए जाने से पहले तक भारतीयों को वीज़ा के लिए लगभग ₹3-5 लाख तक चुकाना पड़ता था।