क्या होता है ICC का कनकशन सब्सटीट्यूट रूल जिसे लेकर छिड़ गया है विवाद?

भारत-इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को हुए टी20I मैच में ऑल-राउंडर शिवम दुबे के सिर में चोट लगने के बाद उनकी जगह हर्षित राणा बतौर कनकशन सब्सटीट्यूट मैच में शामिल हुए। आईसीसी के नियम के अनुसार, इसमें लाइक-फॉर-लाइक रिप्लेसमेंट होना चाहिए, जैसे- गेंदबाज़ के लिए गेंदबाज़ और ऑल-राउंडर के लिए ऑल-राउंडर। हर्षित के मैच खेलने पर इंग्लैंड ने असहमति जताई है।