inshorts

क्या होता है SIM Swap Scam? सरकार ने जारी की चेतावनी

दूरसंचार विभाग के अनुसार, सिम स्वैप स्कैम खतरनाक फ्रॉड है जो मोबाइल नंबर और डिजिटल पहचान को निशाना बनाता है। इसमें अपराधी सोशल मीडिया से प्राप्त आपके डेटा का इस्तेमाल कर टेलीकॉम प्रदाता से संपर्क करता है और आपका सिम खोने की बात कहता है। नया सिम जारी होते ही अपराधी आपके नंबर का पूरा कंट्रोल हासिल कर लेता है।