क्या होती है अक्ल की दाढ़ और क्या वास्तव में इसका दिमाग से होता है कनेक्शन?
अक्ल की दाढ़ मोलार दातों के समूह का आखिरी दांत होता है जिसका अक्ल आने या दिमाग से कोई संबंध नहीं है। दरअसल, इंसानों के पूर्वजों के खान-पान की चीज़ें अधिक कठोर होती थीं और यह दांत ही इन्हें चबाने में मदद करता था लेकिन समय के साथ-साथ खाना सॉफ्ट हुआ और अक्ल दाढ़ की महत्ता कम होती गई।