क्या होता है इस्लाम में ईद से पहले दिया जाने वाला ज़कात?

इस्लाम में ज़कात एक अनिवार्य दान है जिसे ज़रूरतमंद लोगों को दिया जाता है। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना इब्राहीम हुसैन के मुताबिक, ईद से पहले ज़कात देने की परंपरा पैगंबर मुहम्मद के समय से ही जारी है जो रमज़ान के महीने के अंत में दी जाती है। इस्लाम में सालाना कमाई का ढाई प्रतिशत दान करने की हिदायत दी जाती है।