क्या होता है कूलिंग-ऑफ पीरियड जो चहल और धनश्री के केस में हुआ था माफ?
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के केस में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद फैमिली कोर्ट ने 6-महीने की कूलिंग-ऑफ अवधि माफ कर दी थी। कूलिंग-ऑफ पीरियड में कोर्ट की तरफ से शादी बचाने के लिए 6-महीने का समय दिया जाता है। इसमें कपल्स को मौका मिलता है कि वे कुछ समय अलग रहकर शादी बचा सकें।