क्या होता है टेंपोरोमैंडिबुलर जॉइंट डिस्लोकेशन जो केरल के शख्स को जम्हाई लेते हुए आया

केरल में जम्हाई लेते हुए एक शख्स को टेंपोरोमैंडिबुलर जॉइंट डिस्लोकेशन की समस्या हो गई थी। यह समस्या तब होती है जब जबड़े की हड्डी अपनी जगह से खिसक जाती है। टेंपोरोमैंडिबुलर जॉइंट इंसानों के निचले जबड़े को उनकी खोपड़ी से जोड़ता है। डिस्लोकेशन के दौरान इसका इलाज जबड़े को धीरे से नीचे की ओर धकेलकर किया जाता है।

Load More