टाइम ब्लाइंडनेस एक मनोवैज्ञानिक स्थिति है जिसमें लोगों को समय मैनेज करना मुश्किल लगता है जिससे योजना बनाने और काम पूरा करने में समस्याएं आती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, समय-समय पर सबको इसका अनुभव होता है। बाल विशेषज्ञ माइकल मनोस कहते हैं कि अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरऐक्टिव डिसऑर्डर (एडीएचडी) से पीड़ित लोगों में यह समस्या ज़्यादा हो सकती है।