inshorts

क्या होता है टेस्टिकुलर टॉर्शन जिससे पीड़ित थे तिलक वर्मा?

भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने हाल में टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी कराई है। यह एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी होती है जिसमें अंडकोष को रक्त की आपूर्ति करने वाली नस मुड़ जाती है। रक्त का प्रवाह रुक जाने से अंडकोष में तेज़ दर्द और सूजन होता है। समय पर इलाज ना कराने पर यह अंग को स्थाई नुकसान पहुंचा सकती है।