डब्बा ट्रेडिंग एक अवैध ट्रेड प्रैक्टिस है जो सेबी के दायरे के बाहर होती है। इसमें शेयर वास्तव में खरीदे-बेचे नहीं जाते बल्कि ऑपरेटर खुद ऑर्डर लेकर स्टॉक मार्केट की बढ़ती-घटती कीमत पर दांव लगाता है। इसपर ट्रांज़ेक्शन टैक्स नहीं लगता है और लेन-देन कैश में होता है। इसके गैर-कानूनी होने के चलते नुकसान होने पर शिकायत दर्ज नहीं होती।