ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में जारी महाकुंभ में संन्यास की दीक्षा ली है। इसके लिए शनिवार को किन्नर अखाड़े में ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक कराया गया। पट्टाभिषेक का मतलब है किसी व्यक्ति को एक विशिष्ट धार्मिक पद पर विधिवत स्थापित करना। यह किसी अखाड़े के महामंडलेश्वर के चयन और उन्हें पदस्थापित करने का एक औपचारिक अनुष्ठान है।