क्या होती है परमाणु पनडुब्बी, रूस और अमेरिका के पास कितनी हैं इनकी संख्या?

अमेरिका ने रूस से सटे इलाकों में 2-परमाणु पनडुब्बियां तैनात की है। परमाणु पनडुब्बी वो पनडुब्बी होती है जो न्यूक्लियर एनर्जी से चलती है। ये पारंपरिक पनडुब्बियों की तुलना में ज़्यादा वक्त तक पानी के भीतर रह सकती हैं और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम होती हैं। रूस के पास 64 जबकि अमेरिका के पास 71-परमाणु पनडुब्बियां हैं।