क्या होता है फेक IVR कॉल स्कैम व कैसे स्कैमर्स करते हैं ठगी?

इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स कॉल (आईवीआर) एक ऑटोमेटेड कॉल होती है जिसे स्कैमर बैंक, टेलीकॉम कंपनी या सरकारी संस्था के नाम पर करते हैं। कॉल में रोबोटिक आवाज़ या रिकॉर्डेड संदेश आता है जिससे लगता है कि यह कोई आधिकारिक सूचना है। इस कॉल पर ठग लोगों से बैंक विवरण, KYC, ओटीपी जैसी ज़रूरी जानकारी लेकर ठगी करते हैं।