क्या होता है बैटलफील्ड टूरिज़्म?

बैटलफील्ड टूरिज़्म सरकार की अनूठी पहल है जिसके ज़रिए पर्यटकों को देश के ऐतिहासिक, प्राकृतिक, रणनीतिक महत्व को बताया जाएगा। भारत के रक्षा व पर्यटन मंत्रालय ने यह प्रोजेक्ट शुरू किया है। सरकार के अनुसार, इससे युवाओं में इतिहास को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और पर्यटकों को किसी एक स्थल पर उस जगह के सैन्य/ऐतिहासिक महत्व को बताने में आसानी होगी।