मायो क्लिनिक के मुताबिक, ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम अक्सर किसी प्रियजन की मौत, प्यार में धोखा, नौकरी खोने या जीवन में बड़े बदलाव के बाद ट्रिगर होता है। यह एक अस्थायी स्थिति है जिसमें दिल की पंपिंग क्षमता असामान्य हो जाती है। इस दौरान मरीज़ों को सीने में दर्द, सांस फूलना, चक्कर और कमज़ोरी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।