क्या होता है मटेरियल चेंज क्लॉज़ और क्या इससे हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी प्रभावित होती है?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के 'मटेरियल चेंज क्लॉज़' के तहत पॉलिसी खरीदने के बाद पॉलिसीधारकों को स्वास्थ्य या जीवनशैली में होने वाले 'महत्वपूर्ण बदलाव' (नई बीमारी, नई आदतें) की जानकारी बीमाकर्ता को बताना चाहिए। हालांकि, भारतीय बीमा नियामक IRDAI के दिशानिर्देशों के मुताबिक बीमाकर्ता ऐसे खुलासों के आधार पर चुनिंदा रूप से प्रीमियम बढ़ा या कवरेज में कटौती नहीं कर सकते।