मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की और अब रेपो रेट बढ़कर 5.50% पर आ गया है। रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर RBI सरकारी प्रतिभूतियों के बदले वाणिज्यिक बैंकों को पैसा उधार देता है। जब रेपो रेट बढ़ता है तो बैंकों के लिए RBI से पैसा लेना महंगा हो जाता है।