अमेरिकी सरकार बुधवार को शटडाउन हो गई। दरअसल, अमेरिकी सरकार को चलाने के लिए हर साल बजट पास करना ज़रूरी होता है। अगर सीनेट और हाउस किसी वजह से सहमत नहीं होते और फंडिंग बिल पास नहीं होता तो सरकारी एजेंसियों को वेतन नहीं मिल पाता जिसके चलते गैर-ज़रूरी सेवाएं और दफ्तर बंद हो जाते हैं जिसे शटडाउन कहते हैं।