क्या होता है सिक्योरिटीज़ ट्रांज़ैक्शन टैक्स और यह कैसे शेयर की खरीद-बिक्री पर लगता है?
सिक्योरिटीज़ ट्रांज़ेक्शन टैक्स (एसटीटी) एक डायरेक्ट टैक्स है जो शेयर, इक्विटी म्यूचुअल फंड या डेरिवेटिव्स की खरीद-बिक्री पर लगता है। यह टैक्स स्टॉक एक्सचेंज पर होने वाले हर ट्रांज़ैक्शन पर लागू होता है। कोई निवेशक लॉस में भी अगर अपनी होल्डिंग बेचता है तो भी उसे एसटीटी देना होता है। अलग-अलग निवेश श्रेणियों पर एसटीटी की अलग-अलग दर लगती हैं।