विशेषज्ञों का कहना है कि सिचुएशनल डिप्रेशन (रिऐक्टिव डिप्रेशन) वह अवसाद होता है जो किसी बड़े इमोशनल रिएक्शन जैसे तलाक/मौत/ट्रॉमा/नौकरी छूटना/पैसों की तंगी आदि जैसी ज़िंदगी बदलने वाली घटनाओं के बाद होता है। यह व्यक्ति की अपने व आसपास की दुनिया के लिए सोच व भावना को प्रभावित करता है जिसका असर रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर भी पड़ सकता है।