स्टैंडर्ड डिडक्शन वह तय राशि होती है जो करदाता की कर योग्य रकम से खुद-ब-खुद घट जाती है और इसके लिए उसे कोई सबूत नहीं देने पड़ते हैं। इससे करदाता की टैक्सेबल इनकम घट जाती है। गौरतलब है कि बजट 2024-25 में नई कर व्यवस्था के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹75,000 की गई थी।