क्या होता है हिंदू अविभाजित परिवार और यह इनकम टैक्स को कैसे करता है प्रभावित?

कानून के अनुसार, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) एक पारिवारिक इकाई है जिसमें कॉमन पूर्वजों के वंशज शामिल होते हैं और वे परिवार के मुखिया से जुड़े होते हैं। इसमें पति, पत्नी, उनके बेटे-बहुएं और अविवाहित बेटियां शामिल होती हैं। एचयूएफ का एक अलग पैन होता है जिसपर लगने वाले आयकर पर अलग से छूट का दावा किया जा सकता है।