inshorts

क्या हम संत हैं? किससे गलती नहीं होती?: सैंडपेपरगेट विवाद पर अश्विन

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम को 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद (सैंडपेपरगेट) का बोझ नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, "किससे गलती नहीं होती?...क्या हम सब यहां संत बनकर बैठे हैं?" अश्विन ने कहा कि इंसान से गलतियां होती हैं और ज़िम्मेदारी स्वीकार करने के बाद आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।