आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि हालिया गिरावट के बाद रुपया अब महंगा नहीं है बल्कि अंडरवैल्यूड (कम मूल्य वाली) करेंसी हो सकती है। मल्होत्रा ने आगे कहा कि बाज़ार की ताकतें ही तय करती हैं कि रुपए की सही कीमत क्या होनी चाहिए और आरबीआई किसी खास स्तर को लक्ष्य बनाकर नहीं चलता है।