inshorts

क्यूबा में ब्लैकआउट से मचा हाहाकार, ग्रिड फेल होने से बिना बिजली के अंधेरे में डूबा देश

क्यूबा में शुक्रवार रात राष्ट्रीय बिजली ग्रिड के फेल होने से पूरे देश में ब्लैकआउट हो गया। ऊर्जा और खनन मंत्रालय ने बताया है कि पश्चिमी क्यूबा में तकनीकी खराबी के कारण रात 8:15 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जिससे राष्ट्रीय विद्युत प्रणाली ठप हो गई। मंत्रालय के मुताबिक, बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।