कार, बाइक, स्कूटर और अन्य वाहनों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नए नियमों का हुआ एलान
सरकार ने वाहनों के 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल' (PUC) सर्टिफिकेट के नियमों में संशोधन कर दिया है। सरकार ने बताया कि BS-VI मानकों का पालन करने वाले गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता 3 साल होगी, बशर्ते वाहन 6 साल से पुराना न हो। 6-साल से अधिक और 10-साल तक पुराने वाहनों को हर साल सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा।