सरकार ने किराए पर टीडीएस की वार्षिक सीमा ₹2.4 लाख से बढ़ाकर ₹6 लाख कर दी है। उन संपत्ति मालिकों को लाभ होगा जिन्हें ₹6 लाख से कम किराया मिलता है उनके किराए से टीडीएस नहीं कटेगा। इससे कम किराया देने वालों को भी लाभ होगा क्योंकि उन्हें टीडीएस काटने और जमा करने से जुड़े कागज़ी कार्रवाई नहीं करनी होगी।