क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती कांग्रेसः अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर रेलमंत्री

ऐक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर रेलमंत्री अश्विनी वैश्णव ने X पर पोस्ट में कहा है की कांग्रेस क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती है। उन्होंने कहा, "संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना राज्य और स्थानीय प्रशासन की खराब व्यवस्था का स्पष्ट उदाहरण है। खुद पर से दोष को हटाने के लिए वे (राज्य सरकार) ऐसे पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं।"