क्रोएशिया के गैलेसजैक में 'दिल के आकार' का आइलैंड मौजूद है और यह अपने 'आकार' के चलते दुनियाभर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस आइलैंड पर पार्टी करने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बिजनेसमैन जेफ बेजोस के अलावा सिंगर बियॉन्से और माइकल जॉर्डन समेत कई प्रसिद्ध हस्तियां यहां आ चुकी हैं।