क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, कोंस्टास व वेबस्टर भी हैं शामिल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025-26 सीज़न के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है जिसमें कुल 23 खिलाड़ी शामिल हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पैट कमिंस, जॉश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और मिचल स्टार्क जैसे बडे़ खिलाड़ियों के साथ स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन, युवा सलामी बल्लेबाज़ सैम कोंस्टास और ऑल-राउंडर ब्यू वेबस्टर को भी शामिल किया गया है।