इंग्लैंड के पूर्व ऑल-राउंडर मोईन अली ने कहा है कि क्रिकेट खेलने का वनडे सबसे खराब फॉर्मैट है और इसके कई कारण हैं। उन्होंने कहा, "विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी को छोड़कर इस फॉर्मैट का अस्तित्व लगभग खत्म हो गया है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इसके नियम बेहद खराब हैं, जैसे पावरप्ले के बाद अतिरिक्त फील्डर रखना...।"