कानपुर (यूपी) में एक क्रिकेट कोच ने 12-वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी का कथित तौर पर कई बार रेप किया है। बकौल रिपोर्ट्स, वह पिछले 3 माह से टिप्स देने के बहाने लड़की को अपने घर ले जाता था और कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसका रेप करता था। बकौल पुलिस, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।