क्रिकेट में बिना रन बनाए आउट होने को 'डक' कहते हैं। बल्लेबाज़ के अपनी पारी की पहली गेंद पर आउट होने पर गोल्डन डक, बिना गेंद खेले आउट होने पर डायमंड डक, बल्लेबाज़ के अपनी पारी की दूसरी गेंद आउट होने पर सिल्वर डक और तीसरी गेंद पर विकेट गंवाने पर ब्रॉन्ज़ डक कहा जाता है।