क्रिकेट में सबसे पहले हेलमेट पहनने का श्रेय इंग्लैंड के बल्लेबाज़ पैट्सी हेंड्रेन को जाता है। 1931 में तेज़ गेंदबाज़ की बाउंसर से उनके सिर पर चोट लगी थी और छह टांके लगाने पड़े थे। इसके बाद उनकी पत्नी मिनी ने पुरानी क्रिकेट कैप में रबर, स्पंज और फोम भरकर एक खास टोपी बनाई जिसे हेंड्रेन ने 1933 में पहना।