क्रिकेट में हुई नए फॉर्मेट 'Test Twenty' की एंट्री
खेल उद्यमी गौरव बहिरवानी ने नया क्रिकेट फॉर्मेट 'टेस्ट ट्वेंटी' लॉन्च किया है जिसमें प्रत्येक टीम एक ही दिन में 2 पारियां खेलेगी और मैच में कुल 80 ओवर होंगे। इसमें टेस्ट व टी20 दोनों के नियम लागू होंगे और मैच का नतीजा हार/जीत/ड्रॉ हो सकता है। एबी डिविलियर्स और हरभजन सिंह जैसे पूर्व क्रिकेटर इसका समर्थन कर रहे हैं।