क्रिकेट मैच के दौरान मैदान में घुस जाए फैन तो किस-किस को भुगतना पड़ सकता है जुर्माना?
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के सेमीफाइनल में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के बाद एक फैन मैदान में केएल राहुल को गले लगाने दौड़ पड़ा। ऐसा करने वाले को ग्राउंड से बाहर किया जाता है और जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, एक ग्राउंड पर लगातार 3 ऐसी घटनाओं के बाद आईसीसी उस ग्राउंड को बैन कर सकता है।