क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी का आदेश, लड़की ने लगाया था रेप और ब्लैकमेल का आरोप
कलकत्ता हाईकोर्ट ने रेप और आपराधिक धमकी के एक मामले में बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल व एक अन्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया है। एक मेडिकल छात्रा ने पोरेल पर आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया गया और निजी तस्वीरों के ज़रिए उसे ब्लैकमेल किया गया।