दिसंबर 2022 में कार हादसे में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले मुज़फ्फरनगर (यूपी) के एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ ज़हर खा लिया है। युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि शख्स की हालत गंभीर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।