इंग्लैंड क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी गर्लफ्रेंड लूसी लाइल्स से सगाई कर ली है। ब्रूक ने रिंग की इमोजी के साथ इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें पोस्ट की हैं। लूसी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से बिज़नेस और मैनेजमेंट में डिग्री ली है। बकौल रिपोर्ट्स, हैरी और लूसी 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।