पोलैंड के क्राकोव में अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की हुई मौत; 12 घायल
क्राकोव (पोलैंड) के मेन स्क्वेयर के पास शनिवार को एक बंदूकधारी ने गाड़ी चलाते हुए लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हुए हैं जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस मुठभेड़ में हमलावर भी घायल हुआ है। प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क ने घटना की पुष्टि की है।