₹10 लाख से ज़्यादा कीमत की कार खरीदते समय खरीदार को 1% टीसीएस (टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स) देना होता है जिसे ITR भरते समय क्लेम किया जा सकता है। विक्रेता द्वारा जारी किया गया टीसीएस प्रमाणपत्र और फॉर्म 27डी संभालकर रखें। रिटर्न जमा करने से पहले फॉर्म 26AS में अपने TCS की जांच करनी चाहिए।