क्रेग ब्रैथवेट ने छोड़ी वेस्टइंडीज़ की टेस्ट टीम की कप्तानी
क्रैग ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज़ की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया है। वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के मुताबिक, ब्रैथवेट ने सिर्फ कप्तानी छोड़ी है लेकिन वह टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे। इसके अलावा शे होप को वेस्टइंडीज़ की टी20I टीम का नया कप्तान बनाया गया है और वह रोवमैन पॉवेल की जगह लेंगे।