500+ विकेट लेने वाले इंग्लैंड के गेंदबाज़ ने 32 साल की उम्र में लिया संन्यास
इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ क्रेग माइल्स ने 32 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। क्रेग माइल्स ने अपने 15 साल के करियर में इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में 239 मैच खेले और 512 विकेट लिए हैं। माइल्स ने बताया कि उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला किया है।